मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । शीतलहर का प्रकोप कम होने से गुरुवार सुबह धूप निकलने से ठंड से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के साथ चहुंओर चहल पहल बढ़ गई। सड़कों पर आवागमन बढ़ गया। पछुआ हवा की रफ्तार कम रहने से दिन में ठंड का असर कम रहा। लोग अपने दिनचर्या में व्यस्त दिखे। अत्यधिक ठंड के कारण जो लोग बाजार नहीं निकल रहे थे,वे भी धूप निकलने के साथ बाजार की रुख करने लगे। इससे बाजार में भी ग्राहक सामान की खरीदारी करते दिखे। शाम होते ठंड का सितम फिर बढ़ गया। हालांकि मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...