गंगापार, जनवरी 6 -- अचानक सुबह से ही मौसम साफ और धूप निकलने से काफी दिनों बाद कुछ राहत मिली। मांडा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में चहल पहल रही, लेकिन धूप के बावजूद गलन तेज रही। मंगलवार को भोर से ही मौसम साफ होने और सुबह से धूप निकलने के चलते क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर, मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों व विभिन्न बाजारों में चहल पहल तेज रही। क्षेत्र के मांडा खास, दोहथा, हाटा, खवास का तारा, सुरवांदलापुर, दिघिया, चिलबिला, नहवाई, मांडा रोड, भारतगंज आदि बाजारों में मंगलवार को मौसम साफ होने के कारण काफी दिनों बाद ग्राहकों की भीड़ दिखी। दोपहर तक तेज धूप निकलने से काफी राहत मिली, लेकिन गलन यथावत रहा। गलन के चलते मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बनी हुई है। पल पल बदलते मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.