हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं और आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते हल्द्वानी में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही। सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिसके कारण दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर ठंडी हवाओं के कारण बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में कम रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। दोपहर में भी तापमान में बढ़ोतरी न होने से ठिठुरन बनी रही। पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ एएस नैन का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि कोहरा और बादलों का असर रहा, तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.