बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- बारिश के बाद फिर गर्मी का असर बढ़ गया है। धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। गर्मी के चलते लोग पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप-छांव से लोग गर्मी में पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल हो गया। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। तेज धूप से तपिश का अहसास हुआ। शाम तक कभी धूप तो कभी छांव का मौसम रहा। तापमान में गिरावट के बाद भी गर्मी का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.