बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- बुलंदशहर, संवाददाता। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इस बीच तेज धूप से लोगों को तपिश का अहसास हो रहा है। अब शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा। तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद सूर्यदेव के तेवर तीखे होते गए। दोपहर के समय लोगों का हाल-बेहाल हो गया। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही हो रही है। हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से गर्मी का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। उमस भरी गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.