मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को तेज धूप के बाद गुरुवार की सुबह बादल छाये रहे। लेकिन दोपहर में छांव-धूप का खेल चलने से उमस से लोग परेशान रहे। मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। हालांकि, कई बार ऐसा लगा कि, बारिश शुरू हो जाएगी, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में वर्षा नहीं हुई। हालांकि, जिले में अभी भी 9 मिमी तक की हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही दिन भर मध्यम गति की दक्षिणी-पूर्वी हवा चलती रही, जिसकी रफ्तार लगभग 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा और बादलों की आवाजाही से वातावरण में नमी भी बनी रही। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आई। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। ऐसे में गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.