बुलंदशहर, सितम्बर 14 -- मौसम में बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। पिछले दो दिनों से बादलों की उमड़-घुमड़ चल रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर स्थिर है। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग बारिश के संकेत दे रहा है, लेकिन सिर्फ बादलों की आवाजाही के बाद मौसम साफ हो रहा है। रविवार को दिनभर मौसम का यही सिलसिला रहा। बारिश थमने के बाद गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बादलों की आवाजाही के साथ उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। रविवार को सुबह से कभी धूप तो कभी छांव होती रही। इस दौरान कई बार बारिश की संभावना बनी। दिन बढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी का असर भी बढ़ता गया। दोपहर के समय तेज धूप से तो राहत रही, लेकिन उमस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.