बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह-शाम गर्मी का असर कम हो गया है। मौसम सामान्य होने से लोग गर्मी में राहत मिल गई है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है। शनिवार को सुबह मौसम में ठंडक रही। दिन बढ़ने के साथ सूर्यदेव के तेवर बढ़ गए। दोपहर के समय कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहने का मौसम बना रहा। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अक्तूबर महीने में बारिश के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते अब सुबह-शाम मौसम सुहाना होने लगा है। हालांकि दोपहर के समय अभी लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। गर्मी से राहत रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे ही सूर्यदेव के तेवर तीखे होते गए। जिससे गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.