आगरा, जनवरी 11 -- जनपद में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को शनिवार को दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली। सुबह से ही मौसम साफ रहने व दोपहर के समय निकली चटख धूप के बाद बुजर्ग, बड़े व बच्चे घरों की छत पर बैठे नजर आए। शहर के पार्क व मैदान में दिनभर बच्चों ने धमा चौकड़ी मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजारों में खरीददारी के लिए निकले। दिन के समय अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की सुबह मौसम जैसे ही साफ नजर आया तो कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए घरों में रह रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। बुजर्ग व बच्चों नए वर्ष में सर्दी से बचने के लिए घरों में ही रह रहे थे। दिन के समय निकली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। घरों में परिवार के साथ लोग छतों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए। शहर व कस्बों के बाजारों में भी रौनक लौटी। मौसम सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.