पूर्णिया, दिसम्बर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके एक दिन पहले बुधवार को दिन का पारा 26.4 डिग्री और रात का तापमान 11.3 डिग्री था, जबकि सुबह की आद्रता 85 प्रतिशत और शाम की आद्रता 74 प्रतिशत रही। दृश्यता 500 मीटर रही। पछिया हवा के कम हो जाने के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि हो गयी। हालांकि, इसे स्थाई नहीं माना जा सकता। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उठापटक का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। इसी वजह से दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। हव...