बुलंदशहर, जनवरी 29 -- जिले में बीते दो दिनों से बारिश और बादलों की लुका-छिपी के बीच गुरुवार को मौसम के तेवर थोड़े नरम रहे। सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं ने गलन का एहसास बरकरार रखा। गुरुवार सुबह जैसे ही मौसम साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए, लोग ठंड से राहत पाने के लिए घरों की छतों और पार्कों में बैठे रहे। बाजार हो या दफ्तर, हर जगह लोग धूप सेकते नजर आए। बीते दिनों हुई बारिश के कारण बढ़ी ठिठुरन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, लेकिन चटक धूप ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप खिलने से दिन में भले ही सुकून रहा, लेकिन शाम के बाद गलन और ठंड का अहसास हुआ। -आज भी बारिश की संभावना शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.