पूर्णिया, जनवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री को पार कर गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी यथावत है। सुबह घना कुहासा छाया रहा। विजिब्लिटी कहीं कहीं 20 तो कहीं कहीं 50 मीटर तक रही। सुबह घना कुहासा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापक्रम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 बजे से दोपहर तक कड़ी धूप रही। लोग घरों की छतों पर नजर आये। धूप से ठंड से थोड़ी राहत मिली। अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। सुबह धुंध रहेगी लेकिन इसके बाद धूप निकलेगी। धूप सेंक कर लोगों ने आनंद लिया। -10 विमानों का परिचालन : 1000 यात्रियों का आवागमन : -पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से सोमवार को 1000 यात्रियों का आवागमन हुआ। 05 विमान...