हमीरपुर, फरवरी 5 -- सप्ताह के शुरुआत में हुई बारिश एवं कोहरे के बाद निकली धूप एवं पछुवा हवा का साथ पाकर दलहनी एवं तिलहनी फसलें लहलहाने लगी है। इससे किसान खुश है। किसानों को उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद जगी है। सप्ताह के शुरुआत में हुई बारिश के बाद पड़े घने कोहरे के बाद मौसम साफ होने के उपरांत खिल रही धूप एवं पछुवा हवा पाकर दलहनी-तिलहनी फसलें खिल उठी हैं। इससे किसान खुश है और फसलों से अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगा रखी है। किसान मानसिंह भदौरिया, राधेश्याम सिंह, प्रदीप गुप्ता, उदयभान यादव, सुरेश कुमार, सुरेश गुप्ता आदि ने बताया कि बारिश एवं कोहरे के बाद धूप खिलने पछुवा हवाओं के चलने से फसलों के सेहत में सुधार होगा और अच्छे उत्पादन का मार्ग प्रशस्त होगा। धूप एवं पछुवा हवा फसलों के लिए रामबाण साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...