उरई, जनवरी 21 -- उरई। क्षेत्र में धूप निकलने के बावजूद शीतलहर के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठंड बढ़ने के आसार दिखाई देने लगे हैं। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौसम में सर्दी का हल्का बदलाव देखने को मिला। दिन में तेज धूप निकलने से कुछ समय के लिए गर्माहट महसूस हुई, लेकिन सुबह और शाम चलने वाली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं से तापमान का असर ज्यादा महसूस हुआ और लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय गलन अधिक रही, वहीं शाम ढलते ही ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम के इस दोहरे मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। लोग दिन में धूप सेकते नजर आए जबकि सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.