अररिया, जनवरी 9 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में ठंड का कहर जारी है। गुरुवार की दोपहर हल्की धूप खिलने के बाद लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस किया लेकिन मौसम में कनकनी बरकरार रही। खासकर सुबह और शाम के वक्त मौसम में कनकनी अधिक रहने के कारण जिलेवासी परेशान दिखे। गुरुवार को भी जिले में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। धूप निकलने कोहरे का प्रकोप कम हुआ भीषण ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम ढलने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया हालांकि पछुआ हवा थमने के बाद शाम के वक्त कनकनी थोड़ी कम रही। वहीं सुबह के वक्त घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। गुरुवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। धूप निकलने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.