अररिया, दिसम्बर 27 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में ठंड का कहर जारी है। खासकर सुबह और शाम के वक्त मौसम में कनकनी अधिक रहने के कारण जिलेवासी परेशान हैं। जिले में स्थिति यह है कि दोपहर के वक्त धूप निकलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। ठंड के आगे धूप भी फीकी पड़ रही है। शुक्रवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह करीब दस बजे तक ठंड से लोगों का हाल बहाल रहा। इसके बाद धूप निकलने के बाद लोग जगह-जगह धूप सेंकते नजर आए। कोई अपने आवासीय परिसर में तो कोई छत के ऊपर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं कई जगहों पर सरकारी कार्यालय परिसर में भी लोग धूप सेकते नजर आए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान का पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रही। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते लोग बीमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.