गंगापार, जनवरी 4 -- छाये कोहरे और बादल के चलते दोपहर तक वाहनों को लाइट जलाकर सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। बादल व कोहरे के चलते ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन गलन बरकरार रहने से सांझ होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से विभिन्न बाजारों में अलाव जलवाने की मांग की है। रविवार को भोर से ही छाये भीषण कोहरे के चलते दोपहर तक वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर , मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में ही लाइट जलाकर बेहद धीमी गति में वाहन चलते दिखे। दोपहर से तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन गलन यथावत रहा। मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गयी। वृद्धों, बीमारों को खास एहतियात बरतने की जरुरत तो ...