हमीरपुर, जनवरी 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार को कड़ाके की शीतलहर के बाद बुधवार को दोपहर में धूप तो निकली मगर सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। जिससे धूप में रहने के बाद भी लोग सर्दी से कांपते नजर आये। बुधवार की सुबह आसमान में छायी धुंध व सर्द हवाओ के साथ हुई। सुबह के 11 बजे तक लोग सर्दी से बेहाल होकर आग का सहारा लिए नजर आये। मगर दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत महसूस की मगर गलन भरी सर्दी के साथ सर्द हवाएं धूप मे भी लोगों की कंपकपी छुड़ाती रही। जिसके चलते आम जनमानस सर्दी से बेहाल नजर आया। वहीं शाम होते ही एक बार फिर से कोहरा पड़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 व अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। शीतलहर के आगे सूर्य देव की तपिश बौनी भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन जर...