सहारनपुर, जनवरी 13 -- सहारनपुर में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। शीतलहर के चलते सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर लोग अलाव के आसपास जुटकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर लोग आग तापते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.