सिद्धार्थ, जनवरी 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पिछले चार दिनों से सूरज निकलने के बाद भी गलन में कमी नहीं हो रही है। धूप में रहने पर कुछ राहत जरूर मिल रही है लेकिन वहां से हटते ही गलन का एहसास होने लग रहा है। गलन बनी रहने से पूरे दिन लोगों के जिस्म से गर्म कपड़े नहीं उतर सके। सड़कों व बाजारों में धूप से चहल-पहल रही। जिले में पिछले चार दिनों से सुबह से ही सूरज निकल जा रहा है। धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। धूप में बैठ कर लोग उसकी तपिश से आनंद ले रहे हैं। धूप में रहने के बाद अधिक ठंड का एहसास नहीं हो रहा है लेकिन उससे हटते ही गलन से कांप उठ रहे हैं। गलन की वजह से लोग चाह कर भी गर्म कपड़ों को शरीर से नहीं दूर कर पा रहे हैं। सूरज लगातार निकलने से बाजारों से एक माह तक गायब रौनक लौट आई है। सुबह से शाम तक सड़कों व बाजारों में भ...