अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले कुछ दिनों तक तेज धूप के बाद अचानक बदले मौसम ने अब आंखों की सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश और नमी बढ़ने से लोगों को आंखों में भारीपन, जलन, धुंधलापन और थकान जैसी शिकायतें होने लगी हैं। खासकर सुबह और शाम के समय कम रोशनी, हवा में नमी और बढ़े स्क्रीन टाइम ने आंखों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। सरकारी अस्पतालों में नेत्र रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम में आई नमी के कारण हवा में मौजूद फंगल और एलर्जिक कण सक्रिय हो गए हैं। इससे आंखों में खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायत आम हो गई है। कार्यालयों में काम करने वाले लोग और छात्र लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन देखने के कारण अधिक प्रभावित हो रहे हैं। नमी और कम रोशनी के संयोज...