भदोही, जनवरी 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोम और सर्द हवाओं के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में तीसरे दिन रविवार को मौसम साफ है। धूप खिलने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। दिन में तो पारा ठीक है, लेकिन रात में सात डिग्री के आसपास बना हुआ है। इसके कारण आम आदमी की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि जिले में करीब एक माह से भीषण ठंड का क्रम बना हुआ है। इधर के गत 10 दिनों में कोहरा, बफीर्ली हवाओं ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया था। लोगों के काम-काज तक प्रभावित हो गए थे। इधर लगातार दिन दिनों से धूप अच्छी होने के कारण लोगों को राहत मिली है। शनिवार के बाद दूसरे दिन रविवार को भी सुबह ही अच्छी धूप निकली। इसके कारण लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी आगामी दो से तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि का प...