हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस। बीते कई दिनों से बिगड़ा मौसम का मिजाज सुधरता नहीं दिख रहा। फरवरी महीने के पहले ही दिन मौसम और ज्यादा खराब हो गया। तड़के गरज और चमक के साथ बारिश हुई। पूरे दिन धूप की लुका-छिपी चलती रही। दोपहर में भी हल्की बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप बना रहा। इससे दिन में भी लोग ठिठुरते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तड़के से ही मौसम का मिजाज गड़बड़ दिखा। आसमान में तेज गरज के साथ बिजली चमकती रही और बारिश का सिलसिला जारी रहा। लेकिन कुछ देर बाद बारिश थम गई। दिन निकलने के बाद भी आसमान में बारिश के घने काले बादल लदे खड़े रहे। इससे बारिश होने के आसार बने रहे। दोपहर में 11 बजे एक बार फिर से बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.