अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को मौसम ने राहत और संकेत दोनों दिए। सुबह से ही आसमान साफ रहा। धूप की मुस्कान ने ठंड से जूझ रहे लोगों को खुले आसमान के नीचे निकलने का मौका दिया। पार्कों, छतों और सड़कों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवा के चलते ठंड का अहसास बना रहा। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब भी वातावरण में दिखाई दे रहा है, जिससे हवा में नमी बनी हुई है। इधर, मौसम विभाग ने 27 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दिन तेज हवा के साथ बादल फिर से बरस...