पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को मौसम का मिजाज अपेक्षाकृत बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय जहां कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया, वहीं जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तल्खी महसूस होने लगी। बीते कुछ दिनों की तुलना में ठंड में हल्की नरमी दर्ज की गई, जिससे दिन के समय लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान के आंकड़ों से स्पष्ट है कि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। यही कारण रहा कि सुबह-शाम ठंड का असर बना रहा, लेकिन दिन में गर्माह...