हरिद्वार, मई 12 -- धर्मनगरी में सोमवार को धूप की तपिश के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी बढ़ गई। दोपहर के समय चटक धूप ने लोगों के पसीने निकल दिए। गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.