हरिद्वार, मई 26 -- हरिद्वार, संवाददाता।धर्मनगरी में सोमवार को लोग धूप की तपिश और बढ़ती गर्मी से परेशान रहे। दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। साथ ही गर्म हवाओं के बीच दोपहर के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। धर्मनगरी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का अहसास भी बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.