कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले का परिक्षेत्र बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। तड़के से लेकर सुबह के शुरुआती घंटों तक दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा। सुबह करीब सात बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटा, लेकिन ठंडी हवा और कम तापमान ने लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है, हालांकि रात की ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस पर यथावत रहने का अनुमान है। वहीं दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे ठंड और हल्की...