सोनभद्र, जनवरी 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में सुबह से ही आसमान में छाए बादलों और सर्द हवा के बीच दोपहर बाद निकली हल्की धूप भी लोगों को ठंड और गलन से निजात नहीं दिला सकी। कुछ समय के लिए धूप निकलने से लोगों को राहत की उम्मीद जरूर जगी, लेकिन यह उम्मीद ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। करीब तीन बजे के बाद धूप फिर से गायब हो गई और वातावरण में ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। मौसम की इस बेरुखी ने पूरे दिन लोगों को परेशान किए रखा और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। ठंड और गलन का असर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक साफ दिखाई दिया। आम दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाले चट्टी-चौराहों, बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ। सड़क किनारे च...