आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चार दिनों भीषण ठंड और शीतलहर के बाद शुक्रवार को धूप खिलने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली। धूप का साथ पाकर पारा भी उछल गया। दिनभर लोग घरों की छतों, पार्कों और बाहर निकलकर धूप सेंकते रहे। बच्चे पार्कों में मस्ती करते नजर आए। शुक्रवार को सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा रहा। हल्की हवा चल रही थी। जिसके चलते आसमान से बादल छट गए। सुबह करीब नौ बजे भगवान भास्कर बादलों का सीना चीरकर बाहर निकले। थोड़ी देर बाद ही धूप खिल गई। चार दिनों के बाद पूरी तरह से खिलकर धूप निकली। जिसके बाद लोगों को भीषण गलन और शीतलहर से राहत मिल गई। ठंड का प्रभाव कम होने के कारण सुबह से ही शहर में हलचल तेज रही। प्रमुख बाजारों में भीड़ लगी रही। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। कलक्ट्रेट के पास स्थित कुंवर सिंह उद्यान में रोज की अपेक्षा भीड़ ...