एटा, मई 12 -- मई में तेज धूप बदन झुलसा रहीं है। लू घर से बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी बुराहाल कर रहीं है। एहतियात के साथ बाहर न निकलने वालों को तेज धूप और लू से हीट स्ट्रोक और हीट वेव का खतरा बना हुआ है। गर्मी से परेशान लोग पल-पल शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने के साथ बदन को ठंडा करने के लिए अनेकों प्रकार के जतन कर रहे है। बाबजूद उसके राहत नहीं मिल पा रहीं है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 08 डिग्री ज्यादा होकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। जबकि न्यूनतम तापमान अन्य दिनों से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से लू चलती रही। जिससे गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा।आ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.