बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। पेट्रोल पंप पर कांवड़ियो को धूपबत्ती जलाने से रोका गया तो वह भड़क गए। इसके बाद कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप संचालक के बेटे की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार को सोशल मीडिया पर चार मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें काफी संख्या में कांवड़िये एक युवक को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। यह घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। पहले की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में काफी संख्या में कांवड़िये एक युवक को घेरकर पीट रहे है। युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। आसपास मौजूद लोग सहमे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.