हाथरस, अक्टूबर 3 -- हाथरस। बुराई कितनी भी सशक्त हो लेकिन उसका अंत निश्चित है। जनपदभर में उत्साहपूर्वक विजय दशमी पर्व मनाया गया। प्रतीकात्मक रावण जलाकर भगवान राम की जय जयकार की गई। शाम को बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। देर शाम पॉलीटेक्निक मैदान में रावण दहन हुआ। इसका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। गांव, देहात से भी लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचे। करीब पन्द्रह दिन की मेहनत के बाद दशानन का 60 फीट ऊंचा, 10 सिर वाला पुतला तैयार किया गया था। सुबह पुतले को पॉलीटेक्निक मैदान में खड़ा कर दिया गया। इसे देखकर लोग सत्य की जीत का अनुभव कर रहे थे। लोगों के चेहरे पर विजयी दशमी की चमक दिखाई दे रही थी। मैदान के आसपास माहौल उत्सव सरीखा था। दिनभर दूर दराज से लोग आकर चांट पकौड़ी का आनंद लेने में व्यस्त दिखाई दिए। रावण दहन होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.