औरंगाबाद, फरवरी 22 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के धुसरी गांव में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी धुसरी का 39वां शाखा सम्मेलन शनिवार को आयोजित हुआ। सूरज राजवंशी ने पार्टी के झंडे को झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरुआत की। योगेन्द्र राजवंशी की अध्यक्षता में शहीद वेदी पर पुष्पांजलि की गई। संचालन राहुल कुमार ने किया। अनीश कुमार, श्रीकिशुन राम, अवध किशोर यादव, यमुना यादव, चंद्रदेव महतो, कृष्ण राम, अजीत कुमार, कन्हाई राम, अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने संबोधित किया। 3 मार्च को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.