रांची, फरवरी 21 -- रांची। तुपुदाना स्थित होली स्पिरिट मिनिस्ट्री चर्च में शनिवार को आयोजित विशेष बैठक में 18-19 मार्च को होने वाले 'प्रेम का संदेश' कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। आयोजन धुर्वा के प्रभात तारा स्कूल मैदान में होगा। अंकुर नरूला मिनिस्ट्री के कोऑर्डिनेटर वॉलेट मसीह, पास्टर पतरस मसीह, पास्टर गुरनाम मसीह और सुमरदीप सिंह सिंधु ने बताया कि मुख्य वक्ता एपोस्टल अंकुर नरूला जनसमूह को प्रभु यीशु मसीह के प्रेम का संदेश देंगे। पास्टर युसूफ दास, पास्टर माइकल कच्छप और पास्टर जेवियर भेंगरा ने आयोजन की सफलता पर विचार साझा किए। बैठक में बिशप काउंसिल के अध्यक्ष बिशप अनिल रेवन, बिशप एमएम पांडा, बिशप सुरेश संगा, बिशप अल्फ्रेड मार्टिन, बिशप जयवंत तिर्की, बिशप साइमन तिग्गा, बिशप थॉमस मुंडू, बिशप फूलचंद महतो के अलावा ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरि...