रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा डीटी क्वार्टर में रहने वाले एक दंपति को घर में घुसकर बदमाशों द्वारा पीटने और महिला से अभद्र व्यवहार करने का मामले सामने आया है। महिला ने अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर कुमार समेत एक अन्य को आरोपी बनाते हुए चार मार्च को धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च की रात आरोपी फोन पर गाली-गलौज करते हुए पति की हत्या करने की धमकी देने लगे। फोन काटने पर आरोपी घर में जबरन दरवाजा तोड़कर घुस आए और दोनों से मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल दिखाकर पति को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.