रांची, जनवरी 28 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान हटिया निवासी रवीन्द्र प्रसाद की 19 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी के रूप में हुई। बुधवार की शाम लगभग चार बजे रिया का शव डैम के किनारे पानी में तैरता मिला। डैम घूमने आए कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना नगड़ी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ धुर्वा डैम पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना के संबंध में रिया के परिजनों ने बताया कि रिया बुधवार की सुबह में 10 बजे लालपुर कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए निकली थीं। वह कोचिंग सेंटर नहीं जाकर धुर्वा डैम चली गई। आशंका है कि दोपहर में उसने डैम में छलांग लगाकर जान दे दी। रिया की एक बड़ी बहन और एक...