रांची, जनवरी 3 -- रांची, हिब्यू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची शहर का दौरा करते हुए धुर्वा डैम एवं अन्य पिकनिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और यह क्षेत्र रांची के पर्यटन नक्शे का प्रमुख आकर्षण बनेगा। इस बीच सीएम ने दुकानदारों व नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव मांगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी। कहा कि धुर्वा डैम न केवल रांची का महत्वपूर्ण जल स्रोत है, बल्कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं भी हैं। सरकार इन संभावनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.