रांची, फरवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने इस पूरे मामले को टेकओवर कर लिया है। एसीबी ने नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 21/2026 को अपने हाथ में लेते हुए अनुसंधान तेज कर दिया है। एसीबी ने बुधवार को इस संबंध में दर्ज एफआईआर, केस डायरी समेत सारे दस्तावेज रांची पुलिस से हासिल किए हैं। अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच कोर्ट के निर्देशानुसार, जांच का दायरा केवल अतिक्रमणकारियों तक सीमित नहीं रहेगा। एसीबी उन सरकारी अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को भी चिह्नित करेगी, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री की, अवैध जमाबंदी कायम की और सरकारी खजाने को चूना लगाते...