कटिहार, फरवरी 8 -- मनिहारी नि स धुरियाही पंचायत को गंगा नदी के कटाव से बचाने को लेकर पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने जल संसाधन मंत्री के पटना स्थित आवास पर आवेदन देकर कटाव निरोधी कार्य कराने का गुहार लगाया है। मुखिया ने मंत्री को बताया है कि पंचायत के संवेदनशील चिन्हित स्थलों पर कटाव निरोधात्मक कार्य होना अतिआवश्यक है। अगर कटाव निरोधात्मक कार्य नही हुआ तो धुरियाही पंचायत का अस्तित्व मिट जाएगा। उन्होंने मंत्री को यह भी बताया है कि इसकी सूचना जिलाधिकारी तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता काढ़ागोला डिविजन को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...