गढ़वा, जनवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को धुरकी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत 45 दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीतलहर के दौरान दिव्यांगजनों को ठंड से सुरक्षित रखना और उन्हें राहत प्रदान करना था। कंबल वितरण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनकी आवश्यकताओं को भी जाना। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार सिंह, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी और जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन की इस पहल को संवेदनशील और सराहनीय बताया। जिला प्रशासन ने...