नई दिल्ली, फरवरी 3 -- धुरंधर 2 के धमाकेदार टीजर के साथ थिएटर पर हमजा की वापसी होने वाली है। आज आदित्य धर ने टीजर रिलीज कर बताया दिया कि धुरंधर का दूसरा पार्ट और भी धांसू होने वाला है। अब इसी के साथ एक ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रही कि डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम भी धुरंधर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। इससे पहले यामी ने आदित्य के साथ फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में भी काम किया था।यामी गौतम की धुरंधर 2 में एंट्री पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर में यामी का रोल एक्शन से भरपूर होने वाला है। वो एक बहुत ही जरूरी सीन में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने पहले ही पांच दिन की शूटिंग कर ली है। ये एक कैमियो रोल होगा लेकिन फिल्म का अहम हिस्सा जो ऑडियंस को हैरान कर देगा। धुरंधर 2 में अब यामी के किरदार को देखने का इंतजार ...