नई दिल्ली, जनवरी 31 -- धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह अब अपनी नई फिल्म में बिजी हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर के पास करियर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर एस शंकर बनाने वाले हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने 2001 में आई अनिल कपूर की फिल्म नायक डायरेक्ट की थी। ये उनकी इकलौती हिंदी फिल्म थी। तब से लेकर अब तक वो साउथ फिल्में ही डायरेक्ट कर रहे हैं। रणवीर के साथ ये उनकी दूसरी हिंदी फिल्म हो सकती है।रणवीर के साथ लगी ये बड़ी फिल्म मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने एस शंकर के साथ अपनी अगली फिल्म वेलपारी की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए साउथ एक्टर विक्रम का नाम भी सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है दोनों फिल्म वेलपारी में नजर आ सकते हैं।...