नई दिल्ली, फरवरी 2 -- धुरंधर थिएटर्स पर बंपर कमाई करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी जलवा दिखा रही है। ओटीटी पर देख रहे दर्शक अब फिल्म की बारीकियां पकड़कर कई सारे सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर के पास भी कई सवाल पहुंच रहे हैं। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोगों की एक क्यूरिऑसिटी का जवाब दिया है। एक सीन में रणवीर सिंह और दानिश पंडोर के हाथ में गन है और दोनों ने अलग तरीके से बंदूक पकड़ी है। आदित्य धर ने बताया है कि इसकी वजह क्या है।ट्रेन्ड इंसान कैसे पकड़ता है गन रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर नेटफ्लिक्स पर भी धड़ाधड़ देखी जा रही है। एक सीन में हमजा और उजैर बलोच हाथों में पिस्टल लिए हैं। हमजा की उंगली ट्रिगर पर नहीं है जबकि उजैर बलोच की उंगली ट्रिगर पर है। आदित्य धर ने इसका फर्क समझाया है। उन्होंने रणवीर के लिए लिखा है, ...