नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- Dhurandhar Box Office Collection Records: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन 27 करोड़ रुपये का बिजनेस करके एक-दो नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 'धुरंधर' रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। यानि रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म ने आज तक रिलीज वाले दिन इतनी तगड़ी कमाई नहीं की है। यह पद्मावत (Rs.24.00 करोड़), सिंबा (Rs 20.72 करोड़), गली बॉय (Rs 19.40 करोड़) और गुंडे (Rs 16.12 करोड़) को पछाड़ते हुए रणवीर सिंह की पहले दिन हाइएस्ट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।सलमान खान का भी तोड़ा रिकॉर्ड रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही है, लेकिन बात सिर्फ यहीं तक नहीं रही है। उन्होंने अन्य कई फिल्मों को भी धूल चटा दी है। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुता...