नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों बेशक अपनी फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत तारीफें बटोर रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्टर को एक हिट फिल्म की दरकार थी। 1997 में पिता विनोद खन्ना संग फिल्म हिमालय पुत्र से अपना डेब्यू करने वाले अक्षय खन्ना ने अपने 28 साल के इस करियर में 18 से ज्यादा सिर्फ फ्लॉप फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 9 से ज्यादा एवेरेज फिल्म शामिल हैं। ये हैं बॉक्स ऑफिस के हिसाब से अक्षय खन्ना के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में।हिमालय पुत्र 1997 में आओ फिल्म हिमालय पुत्र से अक्षय खन्ना ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर के पिता विनोद खन्ना भी मौजूद थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म का बजट करीब 7-8 करोड़ था और कमाई 1 करोड़ से भी कम। ग्रैंड लोकेशन्स और एक्शन के बावजूद कमजोर स्क...