देहरादून, फरवरी 21 -- पौड़ी। धुमाकोट पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट धुमाकोट के न्यायालय की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर जगदेई निवासी दीप भदोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारंटी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एएसआई हेमराज सिंह पंवार, विजय नौटियाल, श्रवण तोमर व प्रवेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...