प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। शहर का हर व्यक्ति इस समय मच्छरों के आतंक से परेशान है। रात की नींद उड़ाने वाले मच्छर अब दिन में भी खून चूस रहे हैं। गंगा-यमुना किनारे लाखों की आबादी रात में सो नहीं पा रही है। मच्छरों के डंक से बचने के लिए लोग कमरों में दो-दो क्वायल जला रहे हैं। हजारों घरों में 24 घंटे क्वायल जलाए जा रहे हैं। यह हाल तब है जब नगर निगम ने इस साल दो माह में मच्छरों के डंक से बचाने के लिए 70 लाख रुपये खर्च कर दिए।यह राशि फरवरी और मार्च में खर्च की गई है। नगर निगम की फाइलों में मच्छर मारने के लिए आठ गाड़ियां हर रोज शाम को निकलती हैं। ये गाड़ियां फाइलों में धुंआ उगल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि शहर के हर हिस्से में फॉगिंग हो रही है। हकीकत में कहां फॉगिंग हो रही है, शहरवासियों को नहीं पता। नगर निगम के अधिकारियों को वाहनों से ...