गोरखपुर, जनवरी 6 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 19 में धुएं को लेकर हुए विवाद में एक कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले कपड़ा व्यवसायी कृष्ण गोपाल अग्रहरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी दुकान के बगल में रिंकू अग्रहरि और पिंटू अग्रहरि की सुर्ती की दुकान है। आरोप है कि दोनों अपनी दुकान पर सुर्ती का डंठल जला रहे थे, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं उनकी कपड़े की दुकान में भर रहा था। कृष्ण गोपाल अग्रहरि के अनुसार, जब उन्होंने धुआं बंद करने के लिए मना किया तो दोनों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर...