बलिया, दिसम्बर 29 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, ठंडी हवाओं और गलन से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए किसान अपनी फसलों को बचाने और बेहतर पैदावार की उम्मीद से खेतों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। सोमवार की सुबह आकाश में बादल छाए रहने से घने कोहरे में कुछ कमी आई है। कड़ाके की सर्दी और गलन के कारण बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल कम रही। लोग अपना आवश्यक कार्य निपटाने के बाद घरों की ओर लौट पड़े। ठंड की वजह से अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। किसानों की मानें तो आलू और मटर की फसलों पर खतरा बना हुआ है। गेहूं के लिए ठंड और कोहरा अनुकूल है। अरहर की जिन फसलों में बालियां और फूल निकल चुकी हैं। गेहूं की सिंचाई के बाद किसान खाद का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सकें। मन...